पत्रकार आलोक सिंघई बने जिला अध्यक्ष

पत्रकार आलोक सिंघई बने जिलाध्यक्ष
भोपाल,12 अक्टूबर। वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता आलोक सिंघई को अखिल भारतीय जैन पत्रकार महासंघ के भोपाल जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संदीप डाकोलिया करहीने ये जानकारी दी है। 
           श्री संदीप डाकोलिया ने बताया है कि अखिल भारतीय जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल और राष्ट्रीय महासचिव संजय लोढ़ा की सहमति से ये नियुक्ति की गई है। जैन समाज के सामाजिक सरोकारों के बीच सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए जैन पत्रकारों का ये संगठन संवाद का मजबूत मंच बनकर उभरा है। संगठन का उद्देश्य उन संवादों को जनमंच प्रदान करना है जिनसे प्रदेश और देश की विकास यात्रा अपने वांछित लक्ष्यों को प्राप्त कर सके।
            श्री सिंघई की नियुक्ति पर पत्रकार साथी प्रशांत जैन, राकेश सिंघई, रवीन्द्र जैन, विनोद भारिल्ल, शरद जैन, अनिल सिंघई,समेत राजधानी के कई अन्य पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है और संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संदीप डाकोलिया जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।